Friday 5 June 2020

इशारों में इश्क कीजिए, आंखों से बात कीजिए / कवयित्री - पूनम कतारियार

गीत 

कोरोना लिंक्स- / मुख्य पेज - bejodindia.blogspot.com / हर 12 घंटों पर देखें- FB+ Bejod )
ये भी देखिये -  कोरोना बेजोड़ शायरी   /. कोरोना बेजोड़  चुटकुले   



इशारों में इश्क कीजिए, आंखों से बात कीजिए
कोरोना से बचना है तो, मैसेज से रोमांस कीजिए।

साबुन से हाथ धोइएं, सैनिटाइजर  गिफ्ट  कीजिए
मास्क लगाकर वो आयें तो दिल से पहचान लीजिए।

गाल हैं उनके गुलाबी, झुकीं-झुकीं-हैं निगाहें,
विडियो कॉल में देखिए शरमायी उनकी अदाएं। 

सजदे करें डाक्टरों के ,पुलिस को करें नमस्तें,
रहकर अपने घरों में कोरोना को भगायें हंस कें। 

हालात  सही  नहीं  हैं , सारा  जहां  हैं  व्याकुल
कोरोना को हरा लिया तो, होगा माहौल कूल-कूल। 
.....
कवयित्री - पूनम (कतरियार)
कवयित्री का ईमेल आईडी -poonamkatriar@yahoo.com 
प्रतिक्रिया हेतु इस ब्लॉग का ईमेल आईडी -  editorbejodindia@gmail.com