कोरोना पर विजय हेतु आह्वाहन गीत
( कोरोना लिंक्स- / मुख्य पेज - bejodindia.blogspot.com / हर 12 घंटों पर देखें- FB+ Bejod )

है कोरोना को हराना,धैर्य रखिये आप सब।

है कोरोना को हराना,धैर्य रखिये आप सब।
है नियंत्रण पर्व यह, संयम बरतिये आप सब।
आप की कीमत बहुत है, आप इसको जानिये,
देश, घर-संसार निर्भर आप पर है, मानिये।
स्वयं को करिये सुरक्षित, घर में रहिये आप सब।
है नियंत्रण पर्व यह, संयम बरतिये आप सब।
आपसी दूरी बनायें एक मीटर तक सखे,
हाथ धोयें, मास्क बाँधे, स्वयं को जिन्दा रखें।
लाॅकडाउन हो गया है, मत निकलिये आप सब।
है नियंत्रण पर्व यह, संयम बरतिये आप सब।
बात मानें पुलिस की औ डॉक्टरों का मान कर-
आप निज कर्त्तव्य करिये, धर्म आपत् जान कर।
जो लगे इस कार्य में, सम्मान करिये आप सब।
है नियंत्रण पर्व यह, संयम बरतिये आप सब।
.....
(कवि - हरिनारायण सिंह 'हरि')
No comments:
Post a Comment